आलू में फाइबर, जिंक, आयरन, कैल्शियम, कैरोटीनॉयड, फ्लेवोनॉयड्स और फिनोलिक एसिड जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं।
वहीं उबले हुए आलू भी सेहत के लिए कम लाभकारी नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इसे खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं?
आलू में विटामिन-सी, पोटेशियम और विटामिन-बी6 मौजूद होता है। जो शरीर की सूजन को कम कर सकता है।
पाचन से जुड़ी समस्याओं में उबले हुए आलू जरूर खाने चाहिए क्योंकि यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। इसके चलते आपका पाचन अच्छा होगा।
उबले आलू खाने से दिल की सेहत अच्छी रहती है क्योंकि इसमें कैरोटीनॉयड नामक तत्व पाया जाता है।
उबले आलू को मेमोरी को अच्छा बनाते हैं क्योंकि इसमें विटामिन-बी 6 सेरोटोनिन, डोलामिन आदि जैसे तत्व मौजूद होते हैं।
गठिया की समस्या में उबले हुए आलू जरूर खाने चाहिए क्योंकि यह विटामिन, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं।
आलू मैग्नीशियम का एक बेहतर सोर्स माना जाता है और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।
इन सभी समस्याओं में आलू किसी रामबाण से कम नहीं है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com