चेहरे की झाइयों कम करने के लिए क्या करें?


By Farhan Khan24, Aug 2024 01:55 PMjagran.com

त्वचा से जुड़ी समस्याएं

खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और प्रदूषण की वजह से त्वचा से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है।

चेहरे का निखार छीनना

ये समस्याएं अक्सर हमारी खूबसूरती को कम देती हैं। कील-मुहांसों से लेकर दाग-धब्बे और झाइयां तक सभी हमारे चेहरे का निखार छीन लेते हैं।

ब्यूटी ट्रीटमेंट्स और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

इन समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग कई सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जिसके अपने साइड इफेक्ट्स होते है।

चेहरे की झाइयां कम करने के लिए करें ये उपाय

अगर आप भी चेहरे की झाइयां से परेशान हैं, तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से इन्हें कम कर सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में जानें।

आलू और नींबू

आलू में मौजूद एंजाइम धब्बों को हल्का करते हैं, जबकि नींबू में ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं। ऐसे में यह दोनों आपके लिए मददगार साबित होंगे।

चेहरे पर लगाएं

एक आलू के रस में आधा नींबू निचोड़ लें। अब इस घोल को चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर मुंह धो लें।

प्याज झाइयों पर लगाए

एक प्याज काटकर गर्म पानी में कुछ देर के लिए भिगोएं। अब थोड़ी देर बाद रूई की मदद से इस पानी को झाइयों पर लगाकर 10 मिनट सूखने दें।

शहद करें इस्तेमाल

झाइयों के लिए शहद किसी रामबाण से कम नहीं है। दो चम्मच शहद में 2 चम्मच नींबू का रस डालकर इसे अच्छे से मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक सूखने दें और बाद में पानी से मुंह धो लें।

इन उपायों की मदद से चेहरे की झाइयों को कम किया जा सकता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com