अक्सर लोग दूध में काली मिर्च मिलाकर पीते हैं। इससे शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों को एक साथ पीने से क्या होता है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-डी, और विटामिन-बी2 होते हैं। वहीं, काली मिर्च में पिपेरिन, मैंगनीज और विटामिन के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
काली मिर्च में पिपेरिन नामक कंपाउंड होता है, जो शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। इसे दूध में मिलाकर पीने से हार्ट से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा कम हो जाता है।
दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-बी2, विटामिन-डी, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसमें काली मिर्च मिलाकर पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है।
दूध और काली मिर्च में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इन दोनों को एक साथ मिक्स करके पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलता है।
एक गिलास गुनगुने दूध में एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसे पीने से पेट भी साफ रहता है।
दूध में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है। इसमें दूध मिलाकर पीने से हड्डियां मजबूत होने लगती है। इसके अलावा, यह वजन को कम करने में भी मदद करता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ