दूध को किसी सुपरफूड कम नहीं माना जाता। यह शरीर को मजबूती और एनर्जी भी देता है। हालांकि इसका स्वाद भी काफी टेस्टी होता है। आपका रोजाना दूध का सेवन करना चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप दूध में बादाम का तेल मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
बादाम का तेल विटामिन-ए, विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक, मैग्नीशियम, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर को हेल्दी रखता है।
दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-ए, विटामिन-बी2, विटामिन बी12, फास्फोरस, आयोडीन, पोटेशियम, नियासिन, फोलेट, मैग्नीशियम, सेलेनियम और जिंक होता है।
अगर आप रात में दूध में बादाम का तेल मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां जड़ से मजबूत हो सकती है क्योंकि इसमें कैल्शियम पाया जाता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए रात में दूध में बादाम का तेल डालकर पिया जा सकता है। इसमें पोटेशियम होता है।
आज के इस डिजिटल युग में आंखों को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं। अपनी आंखों को हेल्दी रखने के लिए आपको रोजाना दूध में बादाम का तेल डालकर पीना चाहिए।
हालांकि आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि रात में दूध में बादाम का तेल ज्यादा न मिलाए। इससे आपकी तबियत बिगड़ सकती है। लिमिट में बादाम का तेल इस्तेमाल करें।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com