आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग यूरिन से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं में यूरिन से बदबू आना शामिल है, जिसे कुछ लोग नजरअंदाज कर देते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके यूरिन से बदबू आ रही है, तो यह किन बीमारियों की ओर इशारा करता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
डायबिटीज आज के समय में सबसे आम बीमारी में से एक है। अगर किसी व्यक्ति के यूरिन में से बदबू आ रही है, तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति को डायबिटीज है।
जब बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है, तो ऐसे में यूरिन गाढ़ा होने लगता है और यूरिन गाढ़ा होने से यूरिन में से बदबू आने लगती है। इससे बचने के लिए आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए।
लिवर हमारे शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। ऐसे में अगर लिवर ठीक से कम न करें, तो यूरिन में से तेज गंध आने लगती है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें।
बैक्टीरियल वेजाइनोसिस की वजह से भी यूरिन में बदबू आने लगती है। आपको इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। नहीं, तो समस्या विकराल रूप ले सकती है।
मेडिकल भाषा में बात करें, तो जब किसी व्यक्ति को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की परेशानी होने लगती है, तो उस व्यक्ति के यूरिन में से बदबू आ सकती है।
इन बीमारियों के अलावा अगर आपके यूरिन में से बदबू आ रही है, तो इसके लिए आपको साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए और ज्यादा तीखा खाना नहीं खाना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com