लहसुन के बिना भारतीय खानपान अधूरा ही माना जाता है। आज हम आपको इसकी चाय बनाना सिखाएंगे।
लहसुन की चाय से सुबह की शुरुआत करने के कई फायदे हैं। यह चाय विटामिन-सी, विटामिन-के, नियासिन और थायमिन से भरपूर होती है।
ऐसे में आइए लहसुन की चाय बनाने की विधि और इसे पीने से क्या फायदे होते हैं, इसके बारे में जानते हैं।
आपको सबसे पहले सबसे पहले लहसुन लेने हैं और इन्हें छील लेना है। इसके बाद इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें और पानी में इसे उबाल लें।
जब पानी घटकर आधा रह जाए यानी चाय को उबलते हुए 5 मिनट से ज्यादा हो जाए, तो गैस ऑफ कर दें। अब इसे थोड़ा ठंडा कर लें और इसमें नींबू का रस और शहद मिला लें।
हार्ट हेल्थ को बेहतर बनने के लिहाज से लहसुन की चाय का सेवन काफी बढ़िया रहता है। इससे आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिहाज से लहसुन की चाय काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसके सेवन से आप अपने दिन की शुरुआत को एनर्जेटिक बना सकते हैं।
शरीर को डिटॉक्सिफाई करना है, तो भी यह चाय आपको जरूर पीनी चाहिए। इसके सेवन से किडनी और लिवर साफ होता है।
अगर आप खुद को लंबे समय तक हेल्दी रखना चाहते हैं तो लहसुन की चाय जरूर पिएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com