भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए जून में घूमें ये ठंडे शहर


By Farhan Khan23, May 2024 01:36 PMjagran.com

जून की चिलचिलाती गर्मी

जून की चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी और खूबसूरत जगहों पर जाने की सोच रहे हैं, तो ये जगहें इसके लिए बेहद मुफीद है।

घूमे ये डेस्टिनेशन

जो आपके सफर को यादगार बना देंगे और आप मौसम का लुत्फ भी उठा सकेंगे। आइए इन डेस्टिनेशन के बारे में जानें।

तवांग

तवांग, भारत का बहुत ही शानदार हिल स्टेशन है। तवांग के बौद्ध मठ तो भारत ही नहीं दुनिया में मशहूर हैं।

ट्रेकिंग से लेकर हाइकिंग तक

यहां आप ट्रेकिंग से लेकर हाइकिंग, स्कीइंग और नेचर वॉक जैसी कई एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

स्पीति

स्पीति वैली देश की सबसे खूबसूरत और ठंडी जगहों में से एक है। यहां आकर आप दुनिया की सबसे पुरानी मोनैस्ट्री देख सकते हैं।

औसत तापमान 18 से 25 डिग्री

पहाड़ों के साथ झील भी यहां रंग बदलते रहते हैं। मई महीने में यहां का औसत तापमान 18 से 25 डिग्री के बीच रहता है।

मेघालय

ये शहर अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी साफ-सफाई के लिए भी जाना जाता है। यहां आकर एशिया के सबसे साफ-सुथरे गांव को देखना मिस न करें।

महाबलेश्वर

ये महाराष्ट्र के सबसे मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स है। हसीन वादियां, कल-कल बहते झरने, हरे भरे पेड़ और साफ-सुथरी झीलें महाबलेश्वर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

अगर आप भी जून की चिलचिलाती गर्मी से राहत पाना चाहते हैं तो ये डेस्टिनेशन जरूर घूमे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com