सुबह उठने के बाद खाली पेट धनिया पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। धनिया एक ऐसी सुपरफूड है जिसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
धनिये के पत्ते और बीज सभी फायदेमंद होते हैं। सुबह खाली पेट धनिया पानी पीने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं।
यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है, वजन नियंत्रण में मदद करता है, त्वचा के लिए लाभदायक होता है और शरीर की डिटॉक्स भी करता है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि धनिया पानी पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं। आइए इसके बारे में जानें।
धनिये में मौजूद गुण पेट की अम्लता को कम करने में मदद करते हैं। धनिया पानी पीने से पेट में एसिड का स्तर कम होता है और इससे एसिडिटी से होने वाला जलन और दर्द भी कम हो जाता है।
धनिया पानी वजन नियंत्रण और वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। धनिये में मौजूद फाइबर पेट को भरा रखता है और भूख कम करता है।
धनिये में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन में सुधार करता है। यह आंतों की गति को बढ़ाता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
धनिये के बीजों और पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो थायरॉइड के कार्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इसे आप सुबह खाली पेट पी सकते हैं।
अगर आप भी लंबे समय तक सेहतमंद रहना चाहते हैं तो धनिया पानी जरूर पिएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com