आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। यह एक लाइलाज बीमारी है, जिसे केवल दवा और हेल्दी फूड के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज हो जाए, तो उस व्यक्ति को शुगर लेवल मेंटेन करना होता है। ऐसा न करने से समस्या और ज्यादा विकराल रूप ले सकती है। इसके लिए आपको कुछ हेल्दी ड्रिंक्स पर विचार करना चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे कि डायबिटीज में अगर कोई व्यक्ति नारियल पानी पीता है, तो इससे उसके शरीर पर क्या असर पड़ सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि सही जानकारी हो सकें।
नारियल पानी में पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम, मैंगनीज, विटामिन-सी, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, अमीनो एसिड, इलेक्ट्रोलाइट्स, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
डायबिटीज के मरीज नारियल पानी पी सकते हैं क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होतै है, लेकिन इसका ध्यान रखें कि इसे आपको लिमिट में ही पीना चाहिए।
बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको नारियल पानी पीना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन-सी होता है।
जिन लोगों की हड्डियां समय से पहले कमजोर हो गई है। उन लोगों के लिए नारियल पानी किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों का ख्याल रखता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको नारियल पानी पीना चाहिए। यह पोटेशियम का रिच सोर्स होता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com