पान का पानी पीने से क्या होता है?


By Farhan Khan27, Aug 2025 01:59 PMjagran.com

पान होता है सेहतमंद

पान धार्मिक लिहाज से जितना अहम माना जाता है। सेहत के ऐतबार से भी यह किसी अमृत से कम नहीं। पान को लोग अलग अलग तरह से डाइट में शामिल करते हैं। कुछ पान का बीड़ा खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे ही चबा लेते हैं।

पान का पानी पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना पान का पानी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

पान के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व

पान के पत्तों में विटामिन-सी, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, कैरोटीन, नियासिन, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।

दिल रहेगा हेल्दी

अगर आप रोजाना पान का पानी पीते हैं, तो इससे आपका दिल लंबे समय तक सेहतमंद रहेगा क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल के लिए अच्छा माना जाता है।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

मानसून में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है और अपनी वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको विटामिन-सी से भरपूर पान के पानी का सेवन रोज करना चाहिए।  

हड्डियों के लिए अमृत

अगर आपकी हड्डियां समय से पहले वीक हो रही है, तो आपको अपनी डाइट में पान का पानी शामिल करना चाहिए। यह पानी कैल्शियम का रिच सोर्स होता है।

शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों को रोजाना पान का पानी पीना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने का काम करते हैं।    

पेट रहेगा चकाचक

जिन लोगों का आए दिन पेट खराब रहता है। उन लोगों को रोजाना पान का पानी पीना चाहिए। इसमें फाइबर होता है और फाइबर पेट को चकाचक रखने का काम करता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com