इन परेशानियों से राहत के लिए रोजाना खाएं चेरी


By Farhan Khan27, Aug 2025 01:29 PMjagran.com

चेरी होती है हेल्दी

चेरी दिखने में जितनी छोटी और अच्छी लगती है, खाने में भी यह उतनी टेस्टी और सेहतमंद मानी जाती है। इसे रोमांटिक फल भी कहा जाता है। चेरी को खाने की अलग अलग डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है।

चेरी खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना चेरी खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को कौन-से शानदार फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

चेरी में मौजूद पोषक तत्व

चेरी में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-के, थायमिन, राइबोफ्लेविन,पैंटोथैनिक एसिड, नियासिन, फोलेट, पोटेशियम, मैग्नीज, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

खून की कमी होगी पूरी

अगर आप रोजाना चेरी का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में खून की कमी पूरी हो सकती है क्योंकि इसमें आयरन होता है और आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए चेरी का सेवन किया जा सकता है। इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।  

आंखों के लिए होती है बेस्ट

चेरी में विटामिन-ए पाया जाता है और विटामिन-ए आंखों के लिए बेस्ट माना जाता है। ऐसे में अपनी आंखों को हेल्दी रखने के लिए आपको रोजाना चेरी खानी चाहिए।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

मानसून में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है और इम्यूनिटी वीक होने से आप बार-बार बीमार हो सकते हैं। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको चेरी खानी चाहिए।

चेरी लिमिट में खाएं

हालांकि आपको चेरी खाते समय इस बात का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए कि आप इसे लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com