इन लोगों को जरूर खाना चाहिए पुदीना राइस


By Priyam Kumari27, Aug 2025 04:19 PMjagran.com

किन्हें खाना चाहिए पुदीना राइस?

पुदीना राइस सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जानिए किन लोगों को इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

पेट की समस्या वाले लोग

अगर आप पेट की समस्या से परेशान रहते हैं, तो पुदीना राइस पाचन सुधारता है और गैस, अपच व पेट फूलने की दिक्कत कम करता है।

एनीमिया के मरीज

पुदीना में मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। यह एनीमिया के मरीजों के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

मुंह में जलन से परेशान लोग

अगर आप लगातार मुंह में जलन या एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं, तो पुदीना राइस को डाइट में शामिल करें। यह पेट को ठंडक देता है।

सर्दी-जुकाम वाले लोग

पुदीना की ठंडी तासीर और औषधीय गुण सांस संबंधी परेशानियों से राहत दिलाते हैं। आप भी डाइट में इसे जरूर शामिल करें।

कमजोरी महसूस करने वाले लोग

कमजोरी महसूस करने वाले लोगों को भी पुदीना राइस खाना चाहिए। यह शरीर को ऊर्जा देता है और थकान को कम करता है।

दिल के मरीज

कम तेल में बनी पुदीना राइस हल्की और पौष्टिक होती है, जिससे हार्ट हेल्थ को फायदा मिलता है।

तनाव में रहने वाले लोग

पुदीना की खुशबू और गुण मन को शांत करते हैं और रिलैक्सेशन देते हैं। ऐसे में यह हेल्थ के लिए बहुत बेहतरीन ऑप्शन है।

इन समस्या से परेशान लोगों को पुदीना राइस जरूर खाना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva