सुबह चुकंदर का जूस पीने से क्या होता है?


By Ashish Mishra17, Jul 2024 06:00 AMjagran.com

चुकंदर का जूस

शरीर को फिट रखने में चुकंदर का जूस बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि सुबह चुकंदर का जूस पीने से क्या होता है?

चुकंदर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका जूस पीने से शरीर में कई बदलाव दिखाई देने लगते हैं।

चुकंदर का जूस पीने से क्या होता है?

अक्सर लोग सुबह चुकंदर का जूस पीते हैं। इससे शरीर को कई फायदे होते हैं और रोगों से भी छुटकारा मिलता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना

चुंकदर में नाइट्रेट्स होते हैं, जो हमारे नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलता है। इसका जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने लगता है। इससे तनाव भी दूर होने लगता है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करना

चुकंदर के जूस में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। चुकंदर का जूस पीने से हार्ट से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होने लगता है।

वजन कम करना

चुकंदर के जूस में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इस जूस को पीने से वजन कंट्रोल होने लगता है। इसके अलावा, डायबिटीज जैसी बीमारी होने की भी संभावना कम हो जाती है।

एनीमिया से बचाव

चुकंदर में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसका जूस पीने से एनीमिया की समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही, हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बनी रहती है।

लिवर के लिए फायदेमंद

चुकंदर का जूस लिवर के लिए फायदेमंद होता है। यह लिवर को डिटॉक्स करने के साथ ही उसे डैमेज होने से भी बचाने में मददगार है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ