शनिवार को सरसों का तेल दान करने से क्या होता है?


By Ashish Mishra17, Aug 2024 06:00 AMjagran.com

शनिवार का दिन

इस दिन भगवान शनि देव को समर्पित रहता है। शनिवार को पूजा करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन सरसों का तेल दान करने से क्या होता है?

शनि देव को प्रसन्न करना

शनिवार के दिन विधि-विधान से शनि देव की पूजा करना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव होते हैं और व्यक्ति तरक्की करता है।

दान करना

हिंदू धर्म में दान करने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में किसी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

सरसों के तेल का दान करना

शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे कुंडली में शनि दोष दूर होने लगता है और शनि जी की विशेष कृपा होती है।

इस बर्तन में सरसों का तेल दान करें

सरसों के तेल का दान लोहे के बर्तन में करना चाहिए। इसे गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती है।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद 7 बार पेड़ की परिक्रमा करें। ऐसा करने से दोष दूर होने लगता है।

सुख-समृद्धि की प्राप्ति

शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ऐसा करने से आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

अगर आप शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करते हैं, तो आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

पढ़ते रहें

दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ