धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से क्या होता है?


By Ashish Mishra16, Oct 2024 01:14 PMjagran.com

धनतेरस 2024

सनातन धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व होता है। इस दिन खरीदारी करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से क्या होता है?

धनतेरस कब है?

पंचांग के अनुसार, सनातन धर्म में उदया तिथि पर पर्व मनाने की प्रथा है। ऐसे में धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हालांकि, लोग खरीदारी 29 और 30 अक्टूबर दोनों दिन कर सकते हैं।

धनतेरस शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर होगा।

झाड़ू खरीदना

धनतेरस के दिन झाड़ू की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सालभर किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

दरिद्रता से छुटकारा

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से दरिद्रता दूर होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति के रुके हुए कार्य होने लगते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

अगर आप गृह क्लेश का सामना कर रहे हैं, तो धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदें। इसे खरीदने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

मां लक्ष्मी की कृपा

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे धनतेरस के दिन खरीदना शुभ होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आशीर्वाद मिलता है।

धन में वृद्धि

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इसके अलावा, पैसों की तंगी दूर होती है और धन में वृद्धि होती है।

पढ़ते रहें

त्योहारों पर खरीदने वाली शुभ चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ