तुलसी के ये 2 उपाय दिलाते हैं जल्द नौकरी


By Ashish Mishra16, Oct 2024 01:01 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की विधि-विधान से पूजा की जाती है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी के कौन से उपाय करने से जल्दी नौकरी मिलती है?

असफलता का सामना करना

कई बार व्यक्ति को कठिन परिश्रम करने के बाद भी असफलता का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों को पूजा-पाठ पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

तुलसी के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, रोजाना शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को जल्द नौकरी मिलती है।

पर्स में तुलसी का पत्ता रखें

तुलसी के पत्ते को लाल कपड़े में बांधकर पर्स में रख लेना चाहिए। ऐसा करने रुके हुए कार्य होने लगते हैं और धन से जुड़ी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

तुलसी के इन 2 उपायों को करने से पैसों की तंगी दूर होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

कार्य में मिलती है सफलता

अगर आपको लंबे समय से सफलता नहीं मिल रही है, तो तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से कार्य में सफलता मिलने लगती है।

परिवार में आती है सुख-समृद्धि

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

पढ़ते रहें

धन और सफल होने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ