कपूर को रसोई घर में जलाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra08, Dec 2024 12:05 PMjagran.com

कपूर का उपयोग

अक्सर लोग रोजाना पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान आरती करने के लिए कपूर का उपयोग करते हैं। आइए जानते हैं कि कपूर को रसोई में जलाने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष होने का खतरा रहता है।

रसोई में कपूर जलाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अक्सर लोग रसोई में कपूर जलाते हैं। ऐसा करने से आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

मन को शांत रखना

रसोई घर में कपूर जलाने से भोजन बनाते समय मन शांत रहता है। इसके अलावा, रसोई में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है और शुद्धता बनी रहती है।

वास्तु दोष को दूर करना

कपूर को रसोई घर में जलाने से वास्तु से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और परिवार के लोगों को किसी भी तरह की परेशानियों का भी सामना नहीं करना पड़ता है।

बुरी शक्तियों से छुटकारा

अगर आप बुरी नजरों का सामना कर रहे हैं, तो रसोई घर में कपूर जरूर जलाएं। इसे जलाने से बुरी शक्तियों से छुटकारा मिलता है और वातावरण भी शुद्ध रहता है।

पितृ दोष से मुक्ति

ऐसा कहा जाता है कि रसोई घर में कपूर जलाने से पितृ दोष दूर होने लगती है। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य होने लगते हैं और धन लाभ होता है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को रसोई घर में कपूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और परिवार के सदस्य जीवन में तरक्की करते हैं।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ