हिंदू धर्म में लोग पूजा पाठ के बाद अक्सर तिलक लगाया जाता है। यह हिन्दू संस्कृति का एक अभिन्न अंग है।
आज हम आपको बताएंगे कि तिलक लगाने से क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
रोज माथे पर तिलक लगाने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा होता है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
काम पर फोकस बढ़ता है। इसके अलावा मन को शांति मिलती है। आपको रोज पूजा पाठ के बाद तिलक लगाना चाहिए।
तिलक का प्रयोग करने से हमारे मस्तिष्क की तंत्रिकाएं शांत मुद्रा में रहती हैं और इससे सिरदर्द जैसी गंभीर समस्या भी दूर रहती है।
जो लोग छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस लेते हैं, उन्हें माथे के बीच में मालिश करनी चाहिए और चंदन का तिलक लगाना चाहिए।
राशि में शनि और राहु-केतु के चलते आ रहे परेशानी का खात्मा करने के लिए आप माथे पर तिलक लगा सकते हैं।
शास्त्रों में निहित है कि तिलक लगाने के लिए अनामिका उंगली का प्रयोग करें। इससे घर में समृद्धि आती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com