कई लोग चेहरे को चमकदार बनाने के लिए चाय पत्ती का इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं कि चेहरे पर चाय पत्ती लगाने से क्या होता है?
इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से कई बदलाव दिखने लगते हैं।
स्किन को हेल्दी रखने के लिए चाय पत्ती का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे लगाने से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होने लगती हैं और ग्लो बढ़ने लगता है।
चेहरे पर पिंपल्स होने पर एक चम्मच चावल के आटे में टमाटर का रस और एक चम्मच चायपत्ती मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पिंपल्स की समस्या दूर होने लगती है।
चाय पत्ती को उबालकर इसके पानी को अलग कर लें। इसके बाद इसमें चावल का आटा, शहद, नींबू का रस और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को लगाने से चेहरे पर निखार आने लगता है।
चाय पत्ती में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से कील मुंहासों की समस्या के साथ-साथ एक्ने से भी छुटकारा मिलता है।
चाय पत्ती में कैफीन होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण के रूप में काम करता है। इसे चेहरे पर लगाने से सूजन की समस्या दूर होने लगती है और निखार आने लगता है।
चेहरे पर चाय पत्ती के स्क्रब लगाने डार्क सर्कल्स की समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा, सनबर्न और टैनिंग से भी राहत मिलती है।
चेहरे को हेल्दी रखने के टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ