आयुर्वेद में नाभि को शरीर का सबसे जरूरी केंद्र माना जाता है क्योंकि नाभि शरीर के सभी अंगों और प्रणालियों को जोड़ने का काम करती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोज रात में नाभि में तेल लगाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप रोज रात में नाभि में तेल लगाते हैं, तो इससे आपको कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
रोज रात में नाभि में तेल लगाने से त्वचा को रूखेपन, खुजली और एक्जिमा जैसी समस्याओं से निजात मिल सकती है। इससे स्किन की चमक भी बढ़ सकती है।
जिन लोगों को हर छोटी-बड़ी बात पर स्ट्रेस होने लगता है, उन्हें रोज रात में नाभि में तेल जरूर लगाना चाहिए। इससे उन्हें काफी आराम मिलेगा।
नाभि में तेल लगाने से नर्वस सिस्टम को शांति मिलती है, जिससे गहरी और आरामदायक नींद आती है। आपको रोज नाभि में तेल लगाना चाहिए।
नाभि में तेल लगाने से हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। यह महिलाओं में मासिक धर्म संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com