रोजाना होंठों पर घी लगाने से कई बदलाव देखने को मिलते हैं। इसे होठ पर होने कई समस्याएं भी दूर होने लगती हैं।
इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के और कैल्शियम पाया जाता है। घी को खाने से स्किन पर ग्लो आने लगता है।
सोने से पहले होंठों पर घी लगाकर मसाज करके सो जाएं। इसके बाद सुबह पानी से धुल लें। ऐसा करने से होंठ मुलायम होता है।
होंठों पर नेचुरल गुलाबी रंग पाने के लिए घी लगाएं। इसे होंठों पर हल्के हाथों से मालिश करने लाभकारी होता है।
अगर आपके होंठों पर कालापन आ गया है, तो घी जरूर लगाएं। इसे लगाने से स्किन टोन बेहतर होता है और कालापन भी दूर होने लगता है।
कई बार होंठों र डेड स्किन की परत जम जाती है। ऐसे में घी लगाकर मसाज करना फायदेमंद होता है। इससे स्किन साफ होने लगता है।
घी में स्किन को मॉइश्चराइज करने वाले गुण होते हैं। इसे होंठों पर लगाने से रूखेपन की समस्या दूर होने लगती है और फटने की दिक्कत भी दूर होती है।
होंठों पर घी लगाने का सबसे अच्छा समय सोने से पहले का होता है। इसके बाद सुबह उठने के बाद होंठों को साफ पानी से धो लें।
स्किन पर लगाने वाली चीजों को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ