कहा जाता है कि, शरीर का सारी नसे नाभि से जुड़ी होती हैं। वहीं, घी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आज हम आपको नाभि में घी लगाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अगर आप नाभि में घी लगाते हैं तो इससे आपकी त्वचा चमकदार होती है। आप रात में नाभि में घी लगाकर सोएं और जल्द ही आप अपनी त्वचा में चमक देखेंगे।
अगर आपके होंठ बहुत फटते हैं तो भी आप नाभि में घी लगा सकते हैं। इससे आपके होंठ फटने बंद हो जाएंगे और गुलाबी भी होंगे।
अगर आप रोज रात में नाभि में घी लगाते हैं तो इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है, साथ ही साथ कब्ज की समस्या भी दूर होती है।
अगर कोई जोड़ों के दर्द से परेशान है, तो उसे ठीक करने के लिए नाभि में घी लगा सकते हैं। रात में सोने से पहले घी से नाभि के चारों तरफ मालिश करें।
इसके अलावा नाभि में घी लगाने से आँखों की रोशनी भी बढ़ती है। अगर आपकी आंखों की रोशनी कमजोर है तो, आप इसे लगा सकते हैं।
ज्यादातर लड़कियों को पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द और ऐंठन होता है। अगर आपको भी ये परेशानी होती है तो आप नाभि में घी लगा सकती हैं।
अगर आप सर्दी-झुखाम से परेशान हैं तो भी आप नाभि में घी लगा सकते हैं, इससे झुखाम जल्द से जल्द ठीक हो जाएगा।