फिटकरी के पानी से सिकाई करने से क्या होता है?


By Ashish Mishra20, Mar 2025 05:30 AMjagran.com

फिटकरी का उपयोग

अक्सर फिटकरी का उपयोग स्किन और हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। आइए जानते हैं कि फिटकरी के पानी से सिकाई करने से क्या होता है?

फिटकरी में क्या होता है?

इसमें पर्याप्त मात्रा में एल्युमीनियम और पोटेशियम होते हैं। इसे पोटाश एलम के नाम से भी जाना जाता है। यह ब्लड को पहने से बचाने में भी मददगार है।

फिटकरी से सिकाई करने के फायदे

शरीर में कई समस्याएं ऐसी होती हैं, जिसे फिटकरी से सिकाई करके दूर किया जाता सकता है। इससे हेल्थ को कई फायदे होते हैं।

जोड़ों के दर्द से राहत

अगर आप जोड़ों के दर्द का सामना कर रहे हैं, तो फिटकरी से सिकाई करें। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

थकान दूर करना

फिटकरी से पैर की सिकाई करने से थकान दूर होने लगती है। इससे पैर भी रिलैक्स होने लगता है और व्यक्ति खुद को फ्रेश महसूस करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे स्किन में इंफेक्शन होने का खतरा कम रहता है।

सूजन को कम करना

कई बार व्यक्ति के पैरों में सूजन होने लगती है। इससे बचने के लिए फिटकरी के पानी से पैरों की सिकाई करनी चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।

बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव

फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, शरीर को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, नसों की जकड़न कम होने लगती है।

पढ़ते रहें

पैरों की सिकाई करने के फायदे जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के जुड़े रहें jagran.com के साथ