सनातन धर्म में दीवाली का विशेष महत्व होता है। इस दिन कई उपाय करने से भाग्य उदय होता है। आइए जानते हैं कि दीवाली पर पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करने से क्या होता है?
पंचांग के अनुसार, इस बार दिवाली पर्व 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दौरान मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करना बेहद शुभ होता है।
अक्सर लोग दीवाली पर स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।
दीवाली के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
पानी में 1 चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, व्यक्ति का मन शुद्ध हो जाता है।
कुंडली में गुरु दोष को दूर करने के दीवाली पर पानी में हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए। इसके अलावा, जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
अगर आपकी शादी में बार-बार बाधा आ रही है, तो दीवाली के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करें। इससे जल्द शादी के योग बनते हैं।
अगर आपको करियर में असफलता का सामना करना पड़ रहा है, तो दीवाली पर पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलने के योग बनते हैं।
दिवाली पर करने वाले उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ