मां लक्ष्‍मी की फेवरेट हैं ये 4 राशियां, खोल देती हैं धन के भंडार


By Farhan Khan29, Oct 2024 04:00 PMjagran.com

धन की देवी मां लक्ष्मी

हिंदू धर्म में लक्ष्मी जी को धन की देवी माना गया है। जिन लोगों के घर पर मां लक्ष्‍मी का वास हों, उन्हें कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती है।

मां लक्ष्मी की फेवरेट राशियां

आज हम आपको मां लक्ष्मी की फेवरेट राशियों के बारे में बताएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को देवी लक्ष्मी की कृपा से धन-वैभव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ये लोग मेहनती होते हैं।

जीते हैं आलीशान जीवन

इसके अलावा वृषभ राशि के लोग बुद्धिमान, ईमानदार और भाग्यवान भी होते हैं। ये लोग आलीशान जीवन जीते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग भी सुख-सुविधा संपन्न जीवन जीते हैं। वे खुशमिजाज और हर पल का आनंद लेने वाले होते हैं।

मिलता है मान-सम्मान

मां लक्ष्‍मी की कृपा से कर्क राशि के जातकों को हमेशा खूब पैसा और मान-सम्मान मिलता है। वे पैसे बचाने में भी माहिर होते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों पर मां लक्ष्‍मी के साथ सूर्य देवता भी मेहरबान रहते हैं। ये लोग लीडरशिप में निपुण, शानदार पर्सनालिटी वाले और मेहनती होते हैं।

पैदाइशी होते हैं भाग्यशाली  

ये लोग वैसे तो पैदाइशी भाग्यशाली होते हैं और बचपन से ही सारे सुख पाते हैं। वहीं बड़े होकर कई उपलब्धियां अपने नाम करते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों पर भी मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहती है। ये लोग खूबसूरत, आकर्षक, संतुलित व्यवहार वाले और बुद्धिमान भी होते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com