Mahashivratri 2025: पूजा में काला धतूरा शामिल करने से क्या होता है?


By Farhan Khan17, Feb 2025 03:42 PMjagran.com

महाशिवरात्रि का पर्व

हर साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इसी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

26 फरवरी को होगा महाशिवरात्रि का पर्व  

महाशिवरात्रि का दिन शिव-शक्ति के मिलन का दिन भी माना जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा।

महाशिवरात्रि की पूजा में काला धतूरा शामिल करने से क्या होता है?

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप महाशिवरात्रि की पूजा में काला धतूरा शामिल करते हैं, तो इससे क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

महादेव होते हैं प्रसन्न

महादेव की पूजा में काला धतूरा इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे आपकी पूजा सफल हो सकती है। शिव जी भी प्रसन्न होते हैं। आप काले धतूरे से जुड़े उपाय भी कर सकते हैं।

काले धतूरे से जुड़े उपाय

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर काले धतूरे को फोड़कर उसका फल अर्पित करें। इसके बाद शिवलिंग पर गंगाजल से धारा बनाकर 1008 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

व्यापार में होगी उन्नति

इस उपाय को करने से व्यक्ति को नौकरी और व्यापार में उन्नति देखने को मिल सकती है। बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।

काले धतूरे का पौधा लगाएं

महाशिवरात्रि के दिन घर में काले धतूरे का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे पूरे परिवार पर शिव जी कृपा बनी रहती है। साथ ही वैवाहिक खुशहाली भी आ सकती है।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com