Falgun Amavasya कब है? जानें डेट और पूजा मुहूर्त


By Ashish Mishra17, Feb 2025 01:41 PMjagran.com

Falgun Amavasya 2025

सनातन धर्म में फाल्गुन अमावस्या का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं इस साल फाल्गुन अमावस्या कब है?

फाल्गुन अमावस्या कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन अमावस्या का पर्व 27 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन स्नान करना बेहद लाभकारी माना जाता है।

फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या तिथि की शुरुआत 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 28 फरवरी को सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर होगा।

सूर्य को अर्घ्य दें

फाल्गुन अमावस्या पर सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। ऐसा करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और परिवार के सदस्यों का आशीर्वाद मिलता है।

भगवान विष्णु की पूजा करें

फाल्गुन अमावस्या पर दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से साधक के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

इन चीजों का भोग लगाएं

इस दिन पूजा-पाठ करते समय फल और मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

मंत्र का जाप करें

फाल्गुन अमावस्या पर पूजा करते समय ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् मंत्र का जाप करें।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को फाल्गुन अमावस्या पर इन उपायों को करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ