खाली पेट जामुन खाने से क्या होता है?


By Farhan Khan30, Jun 2024 03:00 PMjagran.com

पोषक तत्वों से भरपूर जामुन

जामुन कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, सोडियम और विटामिन से भरपूर होता है।  

जामुन खाने में स्वादिष्ट

जामुन खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उससे कहीं ज्यादा उसमें औषधीय गुण भी पाए जाते हैं।

खाली पेट जामुन खाना

बहुत से लोग सुबह खाली पेट  जामुन का सेवन करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि खाली पेट जामुन खाने से क्या होता है?

पेट में हो सकती है गैस

खाली पेट जामुन खाने से पेट में गैस, पेट फूलना, अपच, कब्ज आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इसे खाने से बचें।

छाती में हो सकती है जलन

सुबह खाली पेट जामुन खाने से बचना चाहिए। इससे आपको छाती और गले में जलन की समस्या हो सकती है।

ब्लड शुगर हो सकता है लो

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक खाली पेट जामुन खाने से ब्लड शुगर को कम कर सकता है, जो कि सेहत के लिहाज से ठीक नहीं।

स्तनपान कराने वाली महिलाएं

स्तनपान कराने वाली महिलाएं अगर सुबह खाली पेट जामुन खाती हैं, तो इससे बुखार, शरीर में दर्द और एलर्जी आदि समस्याएं हो सकती हैं।

दूध और जामुन एक साथ न खाएं

इस बात का भी खासतौर से ख्याल रखना चाहिए कि दूध और जामुन दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए।

अगर आप भी खाली पेट जामुन खाते हैं, तो इसे खाने से बचें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com