गुड़ हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसके सेवन से कई समस्याओं से राहत मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है।
गुड़ में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसमें आयरन, जिंक, विटामिन-बी12, प्रोटीन, कैल्शियम आदि तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं।
वहीं रात में सोने से पहले गुड़ का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, इससे पाचन दुरुस्त रहता है और एनीमिया की शिकायत भी दूर होती है।
इसका सेवन रात में सोने से पहले करने पर पाचन संबंधी समस्याएं जैसे- गैस, कब्ज आदि से छुटकारा मिलता है। इसके सेवन से खाना आसानी से पचता है।
वहीं गुड़ दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है, जो दिल संबंधी बीमारियों के खतरे को कुछ हद तक कम करने में मदद करता है।
रात में गुड़ का सेवन करने से सर्दी-खांसी से भी बचाव होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और संक्रामक रोगों से बचाव होता है।
वहीं गुड़ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है, रोजाना थोड़ा सा गुड़ खाने से मुंहासों की समस्या नहीं होती है और स्किन दुरुस्त रहती है।
ऐसे में रात में सोने से पहले थोड़ा सा गुड़ खाने से सेहत को ये लाभ मिलते हैं। सोने से पहले थोड़ा गुड़ खाएं और कुल्ला करें, इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है जो वेट लॉस में मददगार होता है।
रात में सोने से पहले गुड़ खाने से सेहत दुरुस्त रहती है, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com