हर महीने महिला के जीवन में होने वाले पीरियड्स एक सामान्य समस्याओं में एक है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि नारियल पानी पीने से इन समय में काफी मदद मिल सकती है?
नारियल पानी नेचुरल दवाइयों की तरह होता है, जो शरीर में हाइड्रेशन और विटामिन की मात्रा को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही, यह ताजगी और बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। पीरियड्स में नारियल पानी पीने से कई फायदे होते हैं।
कई बार पीरियड्स के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे थकावट और कमजोरी महसूस होने लगती है। पीरियड्स में इसे पीने से शरीर हाइड्रेट हो जाता है।
पीरियड्स के दौरान काफी लड़कियों को पेट में दर्द और सूजन जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन, नारियल पानी में मौजूद पोटेशियम मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ पेट के दर्द में भी कमी करता है।
नारियल पानी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी के गुण होते हैं, जो शरीर के अंदर रक्त के बहाव को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। नारियल पानी को पीने से आपके पीरियड्स में खून का बहाव अच्छा हो जाता है, जो दर्द में भी कमी करता है।
पीरियड्स के दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिनसे सभी लड़कियों के मूड स्विंग्स हो जाते हैं। नारियल पानी में ट्राइप्टोफैन होता है, जो सेरोटोनिन को बढ़ाता है, जिससे मानसिक स्थिति में कंट्रोल बना रहता है।
पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को पेट में दर्द और गैस की समस्या ज्यादा होने लगती है, इसलिए आपको नारियल पानी पीना चाहिए। यह पेट को शांत करता है। साथ ही, पाचन में भी सुधार लाता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik