पूजा करते समय आंख से आंसू आ जाए तो क्या होता है?


By Ashish Mishra17, Feb 2025 12:04 PMjagran.com

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग सुबह स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। आइए जानते हैं कि पूजा करते समय आंख से आंसू आ जाए तो क्या होता है?

देवी-देवताओं की कृपा

रोज पूजा-पाठ करने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होने लगती हैं।

पूजा करते समय आंख से आंसू आना

कई बार पूजा-पाठ करते समय आंख से आंसू आने लगते हैं। ऐसा होना शुभ संकेत माना जाता है और साधक के जीवन में बदलाव दिखने लगते हैं।

पूर्ण फल की प्राप्ति

पूजा करते समय आंख से आंसू आने का मतलब होता है कि आपको पूजा का पूर्ण फल मिलने वाला है। इसके अलावा, यह पूजा के पूर्ण होने का संकेत हो सकता है।

परेशानियों से छुटकारा

अगर आप लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रहे हैं और पूजा करते समय आंख से आंसू आने लगे, तो समझ जाइए कि कष्ट दूर होने वाला है।

भगवान होते हैं प्रसन्न

पूजा करते समय आंख से आंसू आने का मतलब भगवान आपकी पूजा से प्रसन्न हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

कंगाली का सामना करने वाले लोगों को पूजा-पाठ करना चाहिए। इस दौरान आंख से आंसू का आने का मतलब आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलने वाला है।

पूजा करते समय छींक आना

अगर आपको पूजा करते समय छींक आ जाए, तो यह शुभ संकेत होता है। इसका मतलब आपको कार्य में सफलता मिलेगी।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ