सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन घर में किन चीजों को लाने से बरकत होती है?
पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन शिव जी की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।
पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे महाशिवरात्रि के दिन घर लाना बेहद शुभ होता है। इससे परिवार में बरकत होती है और सफलता के योग बनते हैं।
महाशिवरात्रि से पहले घर में पारद का शिवलिंग लाना चाहिए। इसकी विधि-विधान से पूजा करने से वास्तु और पितृ दोष दूर होता है।
इस महाशिवरात्रि से पहले घर में शिव जी के परिवार की तस्वीर लाना शुभ होता है। इसमें नंदी और वासुकी की भी तस्वीर होनी चाहिए।
शिवरात्रि से पहले घर में बेलपत्र और शमी का पौधा लगाना चाहिए। इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो शिवरात्रि से पहले घर में इन चीजों को जरूर लाएं। इससे कार्य में सफलता मिलती है और बरकत होती है।
घर में लाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ