शरीर को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि मुंह खोलकर सोने से क्या होता है?
अक्सर लोगों की मुंह खोलकर सोने की आदत होती है। इससे हेल्थ पर बुरा असर पड़ने लगता है और हार्ट से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, रात में मुंह खोलकर सोने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन भी नहीं मिल पाती है।
मुंह खोलकर सोने से अस्थमा का खतरा बढ़ जाता है। इससे फेफड़े ज्यादा ताकत के काम करने के लिए मजबूर होते हैं। ऐसे में अस्थमा की समस्या होने लगती है।
मुंह खोलकर सोने से होंठ फटने की समस्या होने लगती है। इसके साथ ही खाना निगलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मुंह खोलकर सोने से अंदर ज्यादा बैक्टीरिया जाते हैं। इससे मुंह से बदबू आने लगती है और आपको शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ सकता है।
मुंह खोलकर सोने से सलाइवा सूख जाता है, जो लार बनने से रोकता है। ऐसे में मुंह में बैक्टीरिया प्रवेश करत हैं, जिसकी वजह से दांत में इंफेक्शन होने लगता है।
मुंह खोलकर सोने से सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इससे फेफड़ों में ऑक्सीजन कम होने लगता है, जिसकी वजह से थकान की समस्या होने लगती है।
शरीर को हेल्दी रखने के टिप्स के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ