अक्सर आपने देखा होगा कि लोग घर के मुख्य द्वार पर नेम प्लेट लगाते हैं। आइए जानते हैं मेन गेट पर नेम प्लेट लगाने से क्या होता है?
घर में किसी भी चीज को लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर नेम प्लेट लगाते समय कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इसे लगाने से कई फायदे भी होते हैं।
वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर नेम प्लेट लगाने से गृह क्लेश दूर होने लगता है। इसके साथ ही, परिवार में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है।
अगर आप नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो घर के मुख्य द्वार पर नेम प्लेट लगाएं। इसे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर नेम प्लेट लगाने से परिवार के सदस्यों का आत्मविश्वास बढ़ने लगता है। इससे तरक्की के योग भी बनते हैं।
कई बार घर के मेन गेट पर लगी नेम प्लेट गंदी हो जाती है। वहीं, वास्तु दोष से बचने के लिए इसे हमेशा साफ रखना चाहिए।
घर में मुख्य द्वार पर लगे नेम प्लेट पर गणेश जी या स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है।
वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ