कलश पर आम के पत्ते रखने से क्या होते हैं?


By Ashish Mishra28, Mar 2025 02:06 PMjagran.com

कलश स्थापना शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, 30 मार्च को घटस्थापना सुबह 06 बजकर 13 मिनट से लेकर 10 बजकर 22 मिनट के बीच करना शुभ होगा।

कलश पर आम के पत्ते रखना

नवरात्र के दौरान कलश स्थापना करते समय आम के पत्ते का रखने का विधान होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करना शुभ माना जाता है।

देवी-देवताओं का आशीर्वाद

ऐसा कहा जाता है कि आम के पत्ते में देवी-देवताओं का वास रहता है। इसे कलश के ऊपर रखकर पूजा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

कलश के ऊपर आम के पत्ते रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही, परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

धन की कमी होती है दूर

आर्थिक तंगी का सामना करने वाले लोगों को कलश पर आम के पत्ते रखना चाहिए। इसे रखने से धन की कमी दूर होने लगती है और तरक्की के योग बनते हैं।

हनुमान जी की कृपा

आम के पत्तों में हनुमान जी का वास रहता है। कलश के ऊपर इस पत्ते को रखकर पूजा करने से हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

कितने आम के पत्ते रखें?

कलश पर आम के पत्ते रखते समय संख्या का ध्यान रखना चाहिए। कलश पर पांच आम के पत्ते रखना शुभ होता है।

पढ़ते रहें

कलश पर रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ