घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra19, Jun 2024 06:00 AMjagran.com

गणेश जी की पूजा

सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करते समय पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि मुख्य द्वार पर बप्पा की प्रतिमा लगाने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति लगाने से आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही, साधक को कई फायदे होते हैं।

मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति

घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति लगाने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्या भी दूर होती है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति लगाने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

गृह क्लेश को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति लगाएं। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

धन की कमी का सामना कर रहे लोगों को मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगानी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

इस दिशा में लगाएं प्रतिमा

अगर घर का मुख्य द्वार दक्षिण या उत्तर दिशा में है, तो गणेश जी की मूर्ति जरूर लगाएं। अन्य दिशा में मुख्य द्वार होने पर प्रतिमा लगाना जरूरी नहीं है।

दीवार पर न लगाएं मूर्ति

अगर आपके मुख्य द्वार के पास की दीवार खुरदुरी या गंदी है, तो इस पर गणेश जी की मूर्ति न लगाएं। बप्पा की मूर्ति हमेशा साफ दीवार पर लगाएं।

पढ़ते रहें

वास्तु के नियमों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ