दूसरों की समस्याओं का तुरंत निवारण करते हैं इस मूलांक के लोग


By Ashish Mishra18, Jun 2024 10:00 PMjagran.com

अंक शास्त्र

अंक शास्त्र में व्यक्ति के मूलांक के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग दूसरों की समस्या को दूर करने में सबसे आगे रहते हैं?

मूलांक का निर्धारण

जिन लोगों को अपनी जन्मतिथि पता होती है उनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इससे लोगों के व्यक्तित्व का पता चलता है।

मूलांक 3 वाले लोग

अंक शास्त्र के अनुसार, महीने की 03, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। ये लोग दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं।

दूसरों की मदद करना

जिन लोगों का मूलांक 3 होता है, वह दूसरों की मदद करते हैं। ये लोग सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करते हैं और सफल भी होते हैं।

मेहनती लोग

मूलांक 3 वाले लोग अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इसी वजह से इन लोगों को असफलता का मुंह नहीं देखना पड़ता है।

हमेशा रहते हैं प्रसन्न

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 3 वाले लोग हमेशा प्रसन्न रहते हैं। ये लोगों के अंदर किसी को ठगने की आदत नहीं होती है, बल्कि दूसरों की सहायता करने में आगे रहते हैं।

पढ़ाई-लिखाई में रहते हैं आगे

मूलांक 3 वाले लोग उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन लोगों की विज्ञान और साहित्य में ज्यादा रुचि होती है। हालांकि, इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं होती है।

वैवाहिक जीवन में मधुरता

इन लोगों का प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहता है, लेकिन वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है। इन लोगों के एक से ज्यादा विवाह के योग भी बन सकते हैं।

पढ़ते रहें

राशि और मूलांक के आधार पर लोगों के व्यक्तित्व को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ