चेहरे पर नींबू लगाने से क्या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav29, Aug 2024 09:36 PMjagran.com

नींबू का इस्तेमाल

नींबू का इस्तेमाल सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं किया जाता है। यह स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी होता है।

विटामिन-सी से भरपूर

नींबू में विटामिन-सी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। यह स्किन के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी स्किन के लिए हेल्दी होते हैं।

स्किन संबंधी समस्याएं होती हैं दूर

इसका इस्तेमाल चेहरे पर करने से स्किन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और स्किन जवां और हेल्दी दिखती हैं। नींबू के इस्तेमाल से स्किन को पोषण मिलता है।

मुंहासों की समस्या से छुटकारा

नींबू के इस्तेमाल से कील-मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिलता है। एक्ने से राहत के लिए नींबू का इस्तेमाल इस तरह से कर सकते हैं।

नींबू के रस में एलोवेरा मिलाएं

1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इससे चेहरे की मसाज करें और 20 मिनट बाद चेहरे को साफ करें।

हफ्ते में 2-3 बार करें

इस उपाय को हफ्ते में 2-3 बार करना चाहिए। ऐसा करने से एक्ने से छुटकारा मिलता है और स्किन पर निखार आता है।

नींबू और शहद का इस्तेमाल करें

स्किन प्राब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए नींबू और शहद मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए एक चम्मच नींबू के रस में 2 चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर इस्तेमाल करें।

नींबू का रस लगाएं

अगर मुहांसों की समस्या से परेशान हैं तो इससे बचाव के लिए रोजाना स्किन पर नींबू का रस लगाएं। इसका रोजाना इस्तेमाल करने से मुंहासों की समस्या से राहत मिलती है।

नींबू का रस स्किन के लिए बहुत लाभकारी होता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM