अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से ही होती है। वहीं, शाम होते-होते चाय की चुस्की लेने का मन करने लगता है।
चाय से लोगों की सुस्ती, थकान दूर होती है। इसके साथ ही तनाव और स्ट्रेस से भी राहत मिलती है। हालांकि, ज्यादा चाय पीना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
डॉ. दीक्षा भावसार सालवीय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि किन लोगों को शाम में चाय का सेवन करने से बचाव करना चाहिए।
चाय में कैफीन की मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इसका सेवन शाम में करने से नींद की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं भी होती हैं।
जिन लोगों को एंग्जायटी और स्ट्रेस की समस्या होती है, ऐसे लोगों को शाम में दूध की चाय के सेवन से बचना चाहिए।
लोग जिन लोगों को भूख की समस्या है, ऐसे लोगों को शाम में चाय का सेवन करने से बचना चाहिए। चाय का सेवन करने से भूख कम लगती है।
ऐसे लोग जिनका वजन कम है और बीएमआई इंडेक्स सही नहीं है, उन्हें शाम में चाय नहीं पीनी चाहिए। इससे और समस्या बढ़ सकती है।
जो लोग पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं, ऐसे लोगों को शाम में चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे गैस, एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।
शाम में इन लोगों को चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com