गुड़हल की चाय पीने से होते हैं ये जबरदस्त फायदे


By Ashish Mishra30, Aug 2024 09:38 AMjagran.com

गुड़हल की चाय

अक्सर लोगों को गुड़हल की चाय बेहद पसंद होती है। इसे पीने से कई रोग दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि गुड़हल की चाय पीने से क्या फायदे होते हैं?

गुड़हल की चाय में पोषक तत्व

इसमें विटामिन सी और ए, जिंक, मिनरल्‍स और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके अलावा, इसमें फायदेमंद कैलोरी और कैफीन की मात्रा न के बराबर होती है।

गुड़हल की चाय पीने के फायदे

कई लोग गुड़हल के फूल को चबाकर भी खाना पसंद करते हैं। वहीं, इसकी चाय भी सेहत के लिए गुणकारी होती है। इसे पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं।

वजन को कम करना

मोटापे का सामना कर रहे लोगों को गुड़हल की चाय पीनी चाहिए। इसे पीने से शरीर डिटॉक्स रहता है और वजन कंट्रोल होने लगता है।

बालों के लिए फायदेमंद

गुड़हल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसकी चाय पीने से बाल झड़ने की समस्या दूर होती है। इसके अलावा, हेयर मजबूत और चमकदार होते हैं।

तनाव से छुटकारा

मानसिक तनाव का सामना कर रहे लोगों को गुड़हल की चाय पीनी चाहिए। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट गुण तनाव को दूर करने में मदद करते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

गुड़हल के पत्तों में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में डायबिटीज को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसकी चाय पीने से स्किन से जुड़ी समस्या भी दूर होने लगती है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना

गुड़हल की चाय पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इसके साथ ही, हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ