रिश्ते में बढ़ेगा प्यार, बोलें ये झूठ


By Farhan Khan14, Aug 2024 04:47 PMjagran.com

झूठ बोलने से रिश्ता मजबूत होना

कुछ झूठ ऐसे होते हैं, जिन्हें बोलने से रिश्ता टूटता नहीं बल्कि और भी ज्यादा मजबूत हो जाता है। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि झूठ कब बोलना है।

बोलें ये झूठ

आज हम आपको कुछ ऐसे झूठ बताएंगे, जिन्हें अपने साथी से कहने में कोई हानि नहीं है। इससे आपका प्यार और बढ़ेगा।

याद आ रही है

आप अपने पार्टनर को यह झूठ बोल सकते हैं कि आपको उनकी याद आ रही है। इससे आपके साथी के चेहरे पर मुस्कान आ सकती है।

प्यार और गहरा होगा

इसके साथ ही आपके पार्टनर के मन में आपके लिए प्यार और गहरा होगा और वे खुद में भी काफी अच्छा महसूस करेंगे।

आपके सारे दोस्त अच्छे हैं

अगर आप अपने पार्टनर से यह झूठ बोलते हैं कि आपके सारे दोस्त अच्छे हैं, तो आपका पार्टनर और ज्यादा खुश हो जाएगा।

गिफ्ट की तारीफ करें

अगर आपके पार्टनर आपके लिए कोई गिफ्ट लाए हैं और आपको अगर वो तोहफा पसंद नहीं भी आया है, तो भी आप उसकी तारीफ कर सकते हैं।

खाने की तारीफ करें

अगर आपके पार्टनर ने आपके लिए खाना बनाया है, जिसका स्वाद कुछ खास नहीं है, तो ऐसे में सच की बजाय उनसे झूठ बोल सकते हैं कि खाना अच्छा बना है।

पार्टनर के जोक पर मुस्कुराए

आपके पार्टनर ने आपको हंसाने के लिए कोई जोक सुनाया, तो ऐसे में अपने पार्टनर का दिल रखने के लिए आप थोड़ी देर मुस्कुरा सकते हैं।

ये छोटे-छोटे झूठ रिश्ते को और ज्यादा गहरा-मजबूत बना सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com