पोषक तत्वों से भरपूर इलायची न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है।
हरी इलायची में बहुत सारे एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने का काम करते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि इलायची वाली चाय पीने से क्या होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अगर आप इलायची वाली चाय पीते हैं, तो इससे डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है क्योंकि इसमें मैंगनीज की मात्रा ज्यादा होती है।
इलायची वाली चाय में कुछ ऐसे ऑक्सीडेटिव पाए जाते हैं, जो स्ट्रेस को छूमंतर कर देते हैं। आपको भी यह चाय पानी चाहिए।
इलायची में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसकी चाय पीने से ओरल हेल्थ काफी अच्छी रहती है।
इलायची वाली चाय पीने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। आप भी अगर इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो यह चाय जरूर पिएं।
खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं में इलायची वाली चाय पीना किसी रामबाण से कम नहीं है। आप भी पिएं।
इन सभी समस्याओं में इलायची वाली चाय जरूर पिएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com