सुबह में ये फल खाने से तेजी से होगा वेट लॉस


By Farhan Khan14, Aug 2024 03:11 PMjagran.com

मोटापे की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से मोटापा की समस्या आम होती जा रही है। वजन बढ़ने से अन्य बीमारियां भी होने लगती हैं।

वेट लॉस के लिए खाएं ये फल

अगर आप भी मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ये सुबह में ये फल आपके लिए रामबाण साबित हो सकते हैं। आइए इन फलों के बारे में जानें।

पपीता खाएं

पपीता में विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो वजन कम कर सकते हैं।

खाली पेट पपीता खाएं

रोजाना सुबह में खाली पेट पपीता जरूर खाएं। आपको हफ्ते से दस दिन के अंदर-अंदर फर्क नजर आने लगेगा।

केला खाएं

केले में विटामिन-सी, डाइटरी फाइबर और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट यह फल खाने से पाचन अच्छा हो जाता है।

बर्न होता है फैट  

इसके साथ ही केला खाने से फैट भी बर्न होता है। जिससे आपका वजन भी तेज से घटने लगता है। केला किसी रामबाण से कम नहीं है।

नाशपाती खाएं

नाशपाती में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिससे पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। ऐसे में वेट लॉस के लिए सुबह खाली पेट नाशपाती जरूर खाएं।

स्ट्रॉबेरी खाएं

बेहद रसीला और स्वादिष्ट से भरपूर स्ट्रॉबेरीज में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। आप इसे सुबह नाश्ते के रूप में खा सकते हैं।

वेट लॉस के लिए इन फलों का सेवन कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com