किडनी को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये आदतें


By Farhan Khan14, Aug 2024 01:56 PMjagran.com

किडनी बेहद अहम

अंग किडनी हमारी बॉडी के लिए अहम होती है, जो शरीर में यूरिन, फ्लूइड और मिनरल बैलेंस बनाने का काम करती है।

किडनी हेल्दी होना

इसके चलते किडनी को हेल्दी बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके लिए तरह-तरह के नेचुरल उपाय करते हैं।

अपनाएं ये हेल्दी आदतें

आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जो आपकी किडनी के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। आइए इन आदतों के बारे में जानें।

हेल्दी फूड

साबुत अनाज, सब्जी और फल को डाइट में शामिल करने से आपकी किडनी सुरक्षित रहती है क्योंकि इन्हें आप नेचुरल फॉर्म में खाते हैं।

अच्छी नींद न लेना

अच्छी नींद न लेने के चलते हाइपरटेंशन और डायबिटीज जैसी बीमारियां आपको घेरने लगती हैं। ये बीमारियां किडनी की हेल्थ के लिए रिस्क फैक्टर है।

7-8 घंटे की नींद लें

अगर आप किडनी को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इसके लिए रोज 7-8 नींद लें। इससे आपकी सेहत भी चकाचक रहेगी।

ज्यादा नमक न खाएं

जब आप जरूरत से ज्यादा नमक खाते हैं, तो इससे किडनी की सेहत पर असर पड़ता है। किडनी को सुचारू रूप से चलाने के लिए कम नमक खाएं।

स्मोकिंग न करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्मोकिंग करने से किडनी कैंसर का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि स्मोकिंग करने से किडनी की ब्लड वेसल नष्ट होती हैं।

किडनी की हेल्थ को बनाए रखने के लिए इन आदतों को लाइफस्टाइल में जरूर शामिल करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com