बरसात का मौसम आते ही उमस भी शुरू हो जाती है। जिसकी वजह से लोग बेहद परेशान हो जाते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान हेल्दी रहने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ताकि आप बीमार न हो।
आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें उमस में खाने से बचना चाहिए। आइए इन फूड्स के बारे में जानें।
उमस में रेड मीट खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह न सिर्फ पचाना मुश्किल होता है बल्कि यह शरीर को भी गर्म रखता है।
स्पाइसी फूड भी उमस में कम हानिकारक नहीं है। इसे खाने से पेट का हाजमा बिगाड़ सकता है। इसके चलते एसिडिटी, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसके साथ ही स्पाइसी फूड सेवन करने से शरीर भी गर्म रहता है क्योंकि इसकी तासीर बेहद गर्म होती है। इसे खाने से बचें।
उमस में डीप फ्राइड फूड्स खाने से ब्लोटिंग, गैस और सीने में जलन हो सकती है क्योंकि इनमें तेल और अनहेल्दी फैट की मात्रा ज्यादा होती है।
अगर आप उमस भरे मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां खाते हैं, तो पेट में इन्फेक्शन और फूड प्वाइजनिंग जैसी समस्या पैदा हो सकती हैं।
इन फूड्स को उमस भरे मौसम में खाने से बचें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com