तुलसी के बीज का ऐसे करें इस्तेमाल, दूर होंगे ये रोग


By Ashish Mishra14, Aug 2024 12:04 PMjagran.com

तुलसी के बीज

तुलसी का उपयोग औषधीय रूप में किया जाता है। इससे कई समस्याएं दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी के बीज कौन-सी परेशानियां दूर होती हैं?

तुलसी के बीज में पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, आवश्यक फैट और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इसका सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते हैं।

तुलसी के बीज फायदे

अक्सर लोग तुलसी के बीज का सेवन करते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से कई तरह की समस्याएं दूर होने लगती हैं। इससे वजन भी कंट्रोल होने लगता है।

पाचन को दुरुस्त करना

तुलसी की बीज का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा, मल त्याग करने में आ रही परेशानी भी दूर होने लगती है।

वजन को कंट्रोल करना

तुलसी के बीज के सेवन से भूख कम लगती है, जिससे ज्यादा समय तक पेट भरा रहता है और वजन कंट्रोल होने लगता है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करना

तुलसी के बीज में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे रात में भिगोकर रख दें और सुबह दूध में डालकर पी लें।

सूजन को कम करना

तुलसी के बीज में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसे खाने से सूजन कम होने लगती है। यह शरीर की गर्मी को कम करने में भी मदद करते हैं.

तुलसी के बीज का सेवन कैसे करें?

रात में 1-2 चम्मच तुलसी के बीज को पानी में भिगो दें। इसके बाद इसे अन्य ड्रिंक मिलाकर पी सकते हैं। इसे दूध के साथ पीना भी फायदेमंद होता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ