सनातन धर्म में शमी के पौधे की विधि-विधान से पूजा होती है। यह पौधा शिव जी को बेहद प्रिय है। आइए जानते हैं कि शमी के पौधे पर जल चढ़ाने से क्या होता है?
कई पौधे ऐसे होते हैं, जिसे घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इन पौधों को लगाने से बाद पूजा-पाठ करना चाहिए और इस दौरान जल भी अर्पित करें।
अक्सर लोग पूजा-पाठ के समय शमी के पौधे पर जल अर्पित करते हैं। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
सावन जैसे पवित्र माह में शमी के पौधे पर जल चढ़ाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति को भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलता है।
स्नान करने के बाद शमी के पौधे पर जल अर्पित करने से गृह क्लेश दूर होने लगता है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
कुंडली में शनि दोष होने पर शमी के पौधे पर जल अर्पित करें। ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलने लगती है।
घर में शमी का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इस पौधे को ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है।
शाम के समय शमी के पौधे के पास तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।
पौधों की पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ