तिजोरी में रखें ये 3 चीजें, पैसों की होगी बारिश


By Amrendra Kumar Yadav15, Aug 2024 07:08 AMjagran.com

वास्तु शास्त्र का अत्यधिक महत्व

हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का अत्यधिक महत्व होता है। वास्तु में बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

घर की तिजोरी से जुड़े नियम

वास्तु शास्त्र में घर की तिजोरी से जुड़े कुछ नियम भी बताए गए हैं, जिनका पालन करना चाहिए। इसमें कुछ ऐसी चीजें भी बताई गई हैं जिनको तिजोरी में रखना बहुत शुभ माना जाता है।

हल्दी की गांठ रखें

हल्दी बहुत शुभ मानी जाती है। इसे प्रत्येक पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है। घर की तिजोरी में हल्दी की गांठ जरूर रखें।

होता है धन लाभ

तिजोरी में लाल कपड़े में हल्दी की गांठ बांधकर रखें। ऐसा करने से धन लाभ होता है और बरकत आती है। इसके साथ ही आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

पूजा की हुई सुपारी रखें

तिजोरी में पूजा की हुई सुपारी रखना बहुत शुभ माना जाता है। यह उपाय करने से आय में वृद्धि होती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

रोली लगाकर रखें

इसके लिए पूजा की हुई सुपारी में रोली लगाएं और रक्षा सूत्र बांधकर रखें। इससे आय के नए स्रोत बनते हैं और पैसा हाथ में टिकता है।

माता लक्ष्मी का प्रतीक

श्रीयंत्र श्रीयंत्र को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे तिजोरी में रखने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

धन आगमन

तिजोरी में श्रीयंत्र रखने से धन आगमन के योग बनते हैं। इसके साथ ही घर में बरकत आती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

घर की तिजोरी में इन चीजों को रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM