भगवान विष्णु को तुलसी चढ़ाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra12, Sep 2024 11:49 AMjagran.com

भगवान विष्णु की पूजा

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि भगवान विष्णु को तुलसी चढ़ाने से क्या होता है?

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

भगवान विष्णु को तुलसी चढ़ाना

भगवान विष्णु की पूजा करते समय तुलसी चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का उपयोग करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है। इसके अलावा, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है और खूब पैसा कमाता है।

परिवार में सुख-समृद्धि

भगवान विष्णु की पूजा करते समय तुलसी का पत्ता अर्पित करना शुभ होता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और गृह क्लेश दूर होने लगता है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

भगवान विष्णु की पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इस दौरान तुलसी का पत्ता अर्पित करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

बीमारियों से छुटकारा

अगर आप बीमारियों का सामना करते रहते हैं, तो पूजा करते समय भगवान विष्णु को तुलसी चढ़ाएं। ऐसा करने से रोगों से छुटकारा मिलता है।

मनोकामना की पूर्ति

रोजाना भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही, बिगड़े काम भी बनने लगते हैं और करियर में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ