इन राशियों पर मेहरबान होते हैं भगवान विष्णु, होती है धनवर्षा


By Amrendra Kumar Yadav12, Sep 2024 11:27 AMjagran.com

गुरुवार का दिन श्रीहरि विष्णु जी को समर्पित

गुरुवार का दिन श्रीहरि विष्णु जी को समर्पित होता है। इस दिन उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है। भक्तगण इस दिन व्रत का पालन भी करते हैं।

सुख-समृद्धि में होती है वृद्धि

विष्णु जी के आशीर्वाद से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके साथ ही मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है।

इन राशियों पर बरसाते हैं कृपा

विष्णु जी कुछ राशियों पर मेहरबान होते हैं। इन राशि के लोगों को किए गए कार्यों में सफलता मिलती है और शुभ फल प्राप्त होते हैं। ऐसी राशियों की चर्चा करेंगे।

सिंह राशि पर होते हैं मेहरबान

भगवान विष्णु सिंह राशि के लोगों पर मेहरबान होते हैं। इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य विष्णु जी हैं।

साहसी होते हैं इस राशि के लोग

सिंह राशि के लोग साहसी होते हैं और इनमें नेतृत्व करने की क्षमता होती है। इस राशि के लोग बिजनेस के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।

धनु राशि

इस राशि के लोगों पर भी श्रीहरि विष्णु की कृपा बरसती है। धनु राशि के स्वामी बृहस्पति देव और आराध्य विष्णु जी हैं।

धर्म में विशेष रुचि

धनु राशि के लोगों की धार्मिक कार्यों में विशेष रुचि होती है। इससे जातकों के जीवन के दुःख और संकट दूर होते हैं और आर्थिक रूप से समृद्ध रहते हैं।

मीन राशि

इस राशि के स्वामी भी बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। भगवान विष्णु इस राशि के लोगों पर विशेष रूप से बरसाते हैं।

श्रीफल अर्पित करें

इस राशि के लोग भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा करते समय श्रीफल अर्पित करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि आती है।

भगवान विष्णु इन 3 राशियों पर विशेष रूप से मेहरबान होते हैं। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM